{"_id":"580faf874f1c1b057fbc28f9","slug":"hattya1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा उखर्रा में जूता कारीगर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटा उखर्रा में जूता कारीगर की हत्या
छोटा उखर्रा में जूता कारीगर की हत्या
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hatya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर के छोटा उखर्रा में धौलपुर निवासी जूता कारीगर सुभाष जाटव (45) की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह रामलीला ग्राउंड में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। माना जा रहा है कि उसकी पीटकर हत्या की गई है। वह अपने ममेरे भाई रामेश्वर के साथ घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
मंगलवार सुबह रामलीला में ग्राउंड में शव मिलने का पता चलने पर वहां लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब की तलाशी ली गई। जेब से पहचान पत्र मिलने पर उसकी शनाख्त धौलपुर के पहाड़ी मरैना के सुखराम केबेटे सुभाष जाटव के रूप में हुई।
सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया। पता चला कि वह सोमवार को ममेरे भाई रामेश्वर के साथ आगरा के लिए निकला था। रामेश्वर का कुछ पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि या तो उसके साथ भी कोई अनहोनी हो गई है। या फिर सुभाष की हत्या से उसका कोई संबंध है। गांव के लोगों ने बताया कि रात को दोनों एक स्थान पर बैठकर शराब पीते देखे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस रामेश्वर की तलाश कर रही है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच अटफ आ रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवारीजनों से और जानकारी की जा रही है। रामेश्वर के मिलने पर ही सच्चाई सामने आ पाएगी। उसके परिवार ने किसी के साथ रंजिश होने से इंकार किया है।