{"_id":"6b0728dbd4338a57cb0d4614","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-vehicle-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160805-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन से टकरा बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन से टकरा बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 25 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बौंडी। रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बौंडी बंधा और साईं गांव मार्ग के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गजपतिपुर निवासी सतीश लोध (25) बुधवार को बाइक से बौंडी क्षेत्र के सिलौटा गांव स्थित रिश्तेदारी में आए थे। शाम करीब 7:30 बजे वह घर के लिए निकले। रात करीब 8:30 बजे बौंडी बंधा और साईं गांव मार्ग के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर हेलमेट नहीं मिला। सिर में चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे युवक की मौत हो गई।