फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

युवक की सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या

Sun, 10 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
hattya
बाह के मोहल्ला जुलाहपुरी में शुक्रवार रात मैरिज होम के बिजली मैकेनिक मान सिंह की सिर पर पत्थर से प्रहार करके हत्या कर दी गई। उसके गुप्तांग को भी केमिकल डालकर जला दिया। शनिवार तड़के शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बाह के जुलाहपुरी में तड़के चंदन सिंह के घर के सामने शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट का निशान था। सिर पत्थर से कुचला गया था। पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा था। उसके दायें हाथ पर एमएसके गोदा हुआ था। कपडे़ भी घटनास्थल से सौ मीटर दूर मंदिर के पास पडे़ मिले। दोपहर में मृतक की शिनाख्त डिफेंस कालोनी निवासी मान सिंह (30) पुत्र विद्याराम कुशवाहा के रूप में हुई। वह जेपी पैलेस मैरिज होम में बिजली मैकेनिक था। जेपी पैलेस के संचालक बल्ली यादव ने बताया कि शुक्रवार रात को 11 बजे मान सिंह खाना खाने के बाद घर के लिए निकला था। उसे अपने कमरे पर बल्ब लगाना था। इस कारण बिजली का तार और बल्ब भी ले गया था। लाश के पास से दोनों सामान नहीं मिले। पत्नी ऊषा ने बताया कि मान सिंह रात में घर नहीं पहुंचा। उसने रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर बाह बृह्म सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed