{"_id":"751a4b300a5ef8544a36fe1e832dfc6d","slug":"hattya-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चुराने में नाकाम बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय चुराने में नाकाम बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के गांव पलिया में गुरुवार रात गाय चुराकर ले जाने में नाकाम रहे बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे एक वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला जबकि दूसरे को मरणासन हालत में छोड़कर भाग गए। सुबह घटना की सूचना पर सीओ मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
पलिया गांव में गुरुवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे आधा दर्जन पशु चोर टाटा-407 गाड़ी लेकर आए और सड़क किनारे घूम रही एक गाय को लादने लगे। यह देख पास ही बनी झोपड़ी में बैठे युवक उमेश पुत्र महावीर प्रसाद ने उन्हें रोका। इस पर तस्करों ने उन्हें तमंचा दिखाकर चुप रहने को कहा तो उमेश ने उन पर पथराव कर दिया। यह देख सभी भाग गए। गांव में पशु चोरों के आने की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गये। रात को उमेश के घर जाने के बाद चोर एक बार फिर आये और अंदर सो रहे पलिया निवासी अजमेर सिंह (65) और उसके साथी बंगालीराम (68) पर हमला कर दिया।
दोनों को मृत समझकर भाग गये। सुबह जब अजमेर के परिवारीजन आए तो उन्हें खून से लथपथ देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बंगालीराम को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ फतेहाबाद मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सुशील शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। देरशाम एसपीआरए पूर्वी अखिलेश नरायन सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। रात तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।