{"_id":"58c04f724f1c1b5e3ddc5271","slug":"hatttya","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली की हत्या की साजिश में खुद ही गवां दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली की हत्या की साजिश में खुद ही गवां दी जान

Updated Thu, 09 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्मादपुर के गांव चौगान के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शनिवार की रात की गई मैनपुरी के युवक संजीव राठौर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार मृतक संजीव ने अपनी साली की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये अपने साथ काम करने वाले युवकों को दिए थे। उन्हीं रुपयों के विवाद में युवकों ने संजीव की हत्या कर दी।
घटना के बाद से ही जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी रोहनलाल ने बताया कि मृतक संजीव राठौर (32) पुत्र नेत्रपाल निवासी नगला ढिबैया थाना कुरावली जिला मैनपुरी की पत्नी का निधन लगभग डेढ़ साल पहले हो गया था। तब से वह अपनी साली से शादी करना चाहता था लेकिन उसके ससुर और साली ने इनकार कर दिया था। इससे खफा होकर उसने साली की हत्या कराने के लिए नोएडा में अपने साथ आटो चलाने वाले साथियों को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। चार मार्च को इटावा में साली की शादी में ही उसकी हत्या की साजिश रची थी। वहां पहुंचे उसके दोस्त अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। तब संजीव ने अपने रुपये वापस मांगे। इसे लेकर उनके बीच मनमुटाव हो गया। युवक संजीव को गाड़ी से यमुना एक्सप्रेसवे तक छोड़ने के बहाने बुला लाए और गांव चौगान के पास आकर संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके साथ मौजूद चचेरे भाई अजय पुत्र मानसिंह को अलीगढ़ में खैर के पास हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में शामिल विजय निवासी नगला नौजी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने अपने दो साथियों के नाम कुलदीप निवासी श्यामवटी गौंडा अलीगढ़ और इंद्रजीत उर्फ इंद्रा निवासी इंगलास अलीगढ़ बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।