फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   haryana stf arrested sharp shooter in agra

आगरा से गिरफ्तार इनामी शार्प शूटर के बारे में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

Thu, 24 Jan 2019 03:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
haryana stf arrested sharp shooter in agra
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी
यूपी और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सिकंदरा से 50 हजार के इनामी अपराधी अमित उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। वो हरियाणा के रोहतक के सांपला से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


मूल रूप से बागपत के रमाला के सूप गांव का रहने वाला है। सिकंदरा में राहुल चौधरी उर्फ सुल्तान नाम से किराए पर रह रहा था। सिकंदरा में उसका मित्र रवि भारद्वाज रहता है। उसी की मदद से वह यहां पर रह रहा था। 
विज्ञापन


अमित उत्तर प्रदेश की तरफ से क्रिकेट खेल चुका है। हरियाणा के सोनीपत जिले की एसटीएफ ने आगरा से अमित उर्फ छोटू नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया। वो वर्ष 2005 में यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम से कूच विहार ट्राफी में गेंदबाज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंद छोड़कर थामे हथियार

हालांकि बाद में उसने गेंद छोड़कर हथियार थाम लिए थे। बदमाशों के संपर्क में आकर रुपये कमाने की चाहत में हथियार थामकर वह अपराध की दुनिया में उतर गया। आगरा में भी उसने जमीनों पर कब्जे शुरू कर दिए थे। 

पुलिस ने बताया कि वो हरियाणा के सक्रिय छज्जू गैंग का शूटर है। गैंग के लिए हत्या करता है। उसने सांपला में 2010 में हत्या की थी। उसी मामले में फरार चल रहा था। नौ साल में कुछ समय दिल्ली और हरियाणा में रहा। 

बाद में आरोपी आगरा आ गया। यहां रवि भारद्वाज ने उसे किराए पर कमरा दिला दिया। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया था। उसने यहीं पर सुल्तान के नाम से ही वोटर कार्ड बनवा लिया था। उसके खिलाफ और भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

छोटू ने सिकंदरा में जमीन पर कब्जे करने शुरू कर दिए थे। उसने अपने साथ दबंग किस्म के लोगों को जोड़ लिया था। खाली पड़े प्लॉट पर कब्जे करना और फिर खाली करने के बदले पैसा लेना उसका धंधा हो गया था। उसने सिकंदरा में ही एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया था।

सर्विलांस के जाल में फंस गया

छोटू ने लंबे समय तक अपने गिरोह के सदस्यों से बात नहीं की। अब करने लगा था। इसी से वह एसटीएफ के सर्विलांस के जाल में फंस गया। उसे घेराबंदी कर मंगलवार शाम को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed