फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goli mari

बाह पेट्रोल पंप पर गार्ड ने छात्र को गोली मारी 

Thu, 28 Sep 2017 03:48 PM IST
बाह पेट्रोल पंप पर गार्ड ने छात्र को गोली मारी 
बाह पेट्रोल पंप पर गार्ड ने छात्र को गोली मारी  Updated Thu, 28 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
goli mari
alternatives to pellet guns
शनिवार देर रात बाह के देवता एचपी फिलिंग स्टेशन पर जीप में डीजल लेने पहुंचे लोगों का गार्ड से विवाद विवाद हो गया। इस पर गार्ड ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से दसवीं का छात्र घायल हो गया। उसे पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। गार्ड ने पेट्रोल पंप पर कैश लूटने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

खेड़ा राठौर के भटपुरा गांव के महेश यादव की मां सुमित्रा देवी शनिवार रात छत से गिर कर घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए आगरा कमांडर जीप से ले जाया जा रहा था। जीप में डीजल लेने के लिए महेश यादव आदि बाह के देवता एचपी फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। वहां डीजल लेने को लेकर उनका गार्ड आदि कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गार्ड ने फायर झोंक दिया। गोली महेश यादव के भतीजे एवं दसवीं के छात्र आनंद पुत्र रामवरन के हाथ में लगी। घायल आनंद को लेकर जीप सवार बाह थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने घायल को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मी अजयपाल ने जीप सवारों पर तोड़फोड़ और फायर कर 11 लाख रुपये कैश लूटने का आरोप लगाया है। उसका आगरा में इलाज होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

--------
किराये के विवाद में युवक को चाकुओं से गोदा
बाह। रविवार की सुबह कैंजरा रोड बाह पर मकान के किराये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामले में युवक को चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी बाह से आगरा भेजा गया है। बाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये हरी सिंह ने कहा है कि उसके भतीजे रमेश पर किराये के विवाद में चाकू से हमला बोला गया है। वह गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed