फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl tried suicide after cut the veins of two-year-old cousin hand in mathura

पुलिस लाइन में दो वर्षीय मौसेरे भाई सहित युवती ने अपने हाथों की नसें काटीं, मासूम की मौत

Fri, 16 Oct 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2020 12:37 AM IST
सार

  • युवती की मौसी महिला थाने में कांस्टेबल है। उसने युवती को बेटे की देखरेख के लिए रखा था। 

विज्ञापन
girl tried suicide after cut the veins of two-year-old cousin hand in mathura
अस्पताल में मृतक बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा पुलिस लाइन में गुरुवार की शाम एक युवती ने बंद कमरे में अपने दो वर्षीय मौसेरे भाई के हाथों की नसें काट दीं। इसके बाद अपने हाथों की नसें भी काट लीं। जिला अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती की मौसी महिला थाने में कांस्टेबल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में रह रही महिला कांस्टेबल रेशमा पत्नी सूरज निवासी बुलंदशहर के घर पर उनकी बहन राजेश पत्नी संजय निवासी ढोलना (कासगंज ) की 18 वर्षीय बेटी पूजा एक साल से रह रही है। रेशमा महिला थाने में तैनात हैं और सूरज हाथरस के सहपऊ में पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। 
विज्ञापन



एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि शाम करीब छह बजे पूजा ने ब्लेड या किसी धारदार वस्तु से रेशमा के दो वर्षीय बेटे लड्डू उर्फ दुष्यंत के दोनों हाथों की नसें काट दीं। बाद में अपने हाथों की नसें भी काट लीं। दूसरी मंजिल का कमरा बंद कर पूजा ने घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से बंद था कमरा

पहली मंजिल पर मौजूद रेशमा के ससुर चीखने की आवास सुनकर दौड़े, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। वह किसी कमरा खोलकर ऊपर पहुंचे तो पूजा का कमरा अंदर से बंद मिला। किसी तरह कमरा खोला तो देखा कि पूजा और दुष्यंत लहूलुहान हालत में पड़े हैं। 

सूचना पर थाना सदर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। पूजा और दुष्यंत को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां दुष्यंत की मौत हो गई। घर में रेशमा का चार वर्षीय बेटा द्रव भी मौजूद था। एसएसपी ने बताया कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।  

जिसे बहुत प्यार करती थी उसकी जान ले ली

रेशमा ने अपने चार वर्षीय बेटे द्रव और दो वर्षीय बेटे दुष्यंत की देखरेख करने के लिए पूजा को घर बुला लिया था। रेशमा ने बताया कि पूजा दुष्यंत को बहुत प्यार करती थी। दिनभर उसकी देखरेख करती थी। यह घटना क्यों हुई कारण समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed