{"_id":"5fb6ac2f136f6613de0f0c8d","slug":"girl-student-kidnapped-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बीकॉम की छात्रा का अपहरण, परिजनों से थाने और चौकी के चक्कर लगवाती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: बीकॉम की छात्रा का अपहरण, परिजनों से थाने और चौकी के चक्कर लगवाती रही पुलिस
Fri, 20 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:05 AM IST
सार
- थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला, विधायक के दखल के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय बीकॉम की छात्रा गुरुवार को लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शाम तक उनको थाने और चौकी पर भेजती रही, मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजनों ने विधायक रामप्रताप सिंह चौहान से गुहार लगाई। उन्होंने एसएसपी से बात की, तब रात नौ बजे मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों ने मामले में युवक को नामजद किया है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ट्रांसपोर्टर हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 11 बजे कॉलेज की कहकर घर से निकली थी। दोपहर तीन बजे तक घर वापस नहीं आई। इस पर उसकी तलाश शुरू की। कॉलेज पहुंचे तो गेट बंद मिला। छात्रा की मित्र से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में थाने पर आकर जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि थाने से उनको चौकी भेज दिया गया। मुकदमा नहीं दर्ज किया। एसएसपी के सीयूजी नंबर पर फोन किया तो पीआरओ ने कॉल उठाया। हारकर परिजनों ने एक परिचित की मदद से विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को अवगत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
उस समय विधायक प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक में थे। वह छात्रा के घर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी को जानकारी दी। एसएसपी ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। तब कहीं पुलिस हरकत में आई। रात 9:00 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार का कहना है कि छात्रा खंदारी स्थित कॉलेज में पढ़ती है। उसके कॉलेज के पास से ही लापता होने की जानकारी मिली है। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार का कहना है कि छात्रा खंदारी स्थित कॉलेज में पढ़ती है। उसके कॉलेज के पास से ही लापता होने की जानकारी मिली है। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।