फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl shot by jilted lover in mathura

मथुरा: सिरफिरे आशिक ने 11वीं की छात्रा को मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 26 Dec 2017 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 26 Dec 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
girl shot by jilted lover in mathura
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने छात्रा को गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम मंगलवार सुबह का है। मथुरा के रोडवेज कॉलोनी में रहने वाली छात्रा अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन मार्ग पर उसकी कॉलोनी में रहने वाले एक लड़के ने उसे पीछा करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लड़के ने तमंचे से छात्रा को गोली मार दी और भाग गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 महीने पहले दिया था लेटर

girl shot by jilted lover in mathura
बताया गया है कि लड़की 11वीं की छात्रा है। ये लड़का कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि तीन महीने पहले उसने उनकी बेटीे को एक लेटर दिया था। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को बता दी थी।

इसके बाद उसके भाई और लड़के में लड़ाई हो गई। इस विवाद के बाद लड़की की मां उसे छोडऩे स्कूल जाती थी। मंगलवार को मां एटा में अपने मायके गई थी। छात्रा अकेले स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उस सिरफिरे ने छात्रा को रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed