{"_id":"5c62e006bdec224e364fa33d","slug":"girl-rs-20-crore-fraud-with-supreme-court-advocate-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी बनकर सुप्रीम कोर्ट के वकील को लगाई 20 करोड़ की चपत, आरोपी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बनकर सुप्रीम कोर्ट के वकील को लगाई 20 करोड़ की चपत, आरोपी युवती गिरफ्तार
Tue, 12 Feb 2019 08:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा में क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को करोड़ों रुपये की जालसाजी करने वाली युवती को वृंदावन के प्रेम मंदिर से गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भाग गया। आरोपी युवती ने जो कारनामा किया है, उसे जानकर लोग हैरान रह गए।
युवती ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और उसकी पत्नी को मरा दिखाकर मथुरा तहसील में शपथ देकर खुद को इकलौती बेटी दर्शाया। इसके बाद युवती ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में से कई प्लाटों का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके अधिवक्ता को चपत लगाई।
गुरुग्राम के सेक्टर 50 निवासी आरके मित्तल सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने वर्ष 1993 में आगरा-दिल्ली हाईवे पर 10 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। यह जमीन अधिवक्ता और उनकी पत्नी सरोज मित्तल के नाम से थी।

Trending Videos
ऐसे की जालसाजी
क्राइम ब्रांच के अफसर ने बताया कि हाईवे पर करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर युवती सीमा मित्तल की निगाह पड़ गई। सीमा ने अपने साथियों के साथ जमीन हड़पने का ताना-बाना बुनकर जमीन के कागजात हथिया लिए।
युवती ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी को मरा दिखाकर एक शपथपत्र मथुरा तहसील में देकर अपने को इकलौती बेटी भी साबित कर दिया। दिल्ली नगर निगम के मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करके जमीन का अधिकार भी प्राप्त कर लिया।
युवती ने फिर बेशकीमती जमीन में से प्लाटों के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने शुरू कर दिए। अधिवक्ता को भनक लगती, उससे पहले युवती 20 करोड़ की चपत अधिवक्ता को लगा चुकी थी। अधिवक्ता ने जालसाजी का मुकदमा फरवरी-2018 में दर्ज कराया।

वृंदावन पुलिस की हीलाहवाली का फायदा उठाकर युवती फरार हो गई। तीन महीने पहले इस केस को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि युवती सीमा मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विष्णु-भूपेंद्र की तलाश
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि जमीन की हेरी-फेरी करने वाले गैंग में युवती के अलावा विष्णु शर्मा और भूपेंद्र चौधरी आदि के नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही यह भी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ जाएंगे।