{"_id":"598f12d34f1c1b966c8b46b9","slug":"girl-in-mainpuri-was-abused-unnaturally-before-murder-and-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म ही नहीं हत्या से पहले मासूम के साथ की गई हर दरिंदगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म ही नहीं हत्या से पहले मासूम के साथ की गई हर दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी पुलिस लाइन परिसर में आरआई के आवास के पीछे ही मासूम बालिका की हत्या से पहले उसके साथ हर दरिंदगी की गई। दुष्कर्मी ने उसके साथ कुकर्म भी किया। इसके बाद तेजाब से जलाया और ईंट से चेहरा कुचलने के साथ उसका गला भी रेता गया था। ऐसी दिल दहलाने वाली वारदात करने वालों को पुलिस 36 घंटे बाद भी दबोच नहीं सकी है।
बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ पुलिस लाइन परिसर में ही दरिंदगी का खेल खेला जाता रहा। पर, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एक कालोनी से स्कूल गई छह वर्षीय बच्ची स्कूल से वापस लौटते समय अचानक गायब हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मी भी औपचारिकता निभाकर लौट गए।
वहीं शुक्रवार शाम बच्ची का शव पुलिस लाइन परिसर में आरआई आवास के पीछे खेत में मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म, कुकर्म, गला रेत कर हत्या की गई थी। वहीं उसकी जांघ पर तेजाब भी डाला गया था। चिकित्सक की मानें तो चेहरे को ईंट जैसी किसी वस्तु से कुचला गया है। बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या पुलिस लाइन परिसर के बाहर हुई या अंदर। यह अभी पुलिस के लिए पहेली है।
विज्ञापन
इसे सुलझाने के लिए अब तक करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस लाइन परिसर में शव मिलने के बाद जहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं लोगों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पुलिस लाइन के पीछे से ही गायब हुई बच्ची
पुलिस जहां घटना को कहीं और होने की बात कह रही है। वहीं आसपास के लोग में कुछ और ही चर्चाएं हैं। बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती थी वहीं के अध्यापक ने ही बताया कि बालिका स्कूल से दोपहर में नानी के घर खाना खाने गई थी। वहीं स्कूल के बच्चों के मुताबिक छुट्टी होने के बाद वह पहले तो कालोनी से बाहर कुछ दूर तक गई।
फिर पैदल ही अन्य बच्चों के साथ पुलिस लाइन परिसर की ओर जाती दिखी थी। उधर, घटना के बाद डॉग स्क्वायड भी उक्त स्थान से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था। सूत्रों की मानें तो वहां से एक टाफी का रैपर भी मिला है, जो टाफी बच्ची ने दुकान से खरीदी थी।
इसके आगे की जांच पुलिस गोपनीयता के आधार पर कर रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ तो कर रही है। मगर अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी से पूछताछ नहीं की गई। जब शव पुलिस लाइन के अंदर मिला है तो हो सकता है कि घटना में कोई पुलिसकर्मी ही शामिल हो।