{"_id":"5cd7ecaebdec220710357978","slug":"girl-death-in-suspicious-condition-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Sun, 12 May 2019 03:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
जांच करता पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
कस्बा निधौलीकलां के मोहल्ला शेखान निवासी 20 वर्षीय किरन कुरैशी पुत्री अरमान कुरैशी की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को दफनाने के लिए जा रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवती की मौत के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कुछ भी बताने का तैयार नहीं हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मोहल्ले में यह भी चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवत की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवती की मौत का कारण पता चल सकेगा।