फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster robber caught by police

पुलिस के हत्थे चढ़ा सिपाहियों से लूट करने वाला बदमाश

Wed, 12 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 12 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster robber caught by police
बाइकर्स गैंग का सदस्य है, लूट के 12 मोबाइल बरामद किए गए - फोटो : अमर उजाला
ताज सुरक्षा में तैनात सिपाही सुनील कुमार और सूरजपाल से मोबाइल फोन की लूट बाइकर्स गैंग ने की थी। यह गिरोह इससे पहले भी यमुनापार इलाके में ही 20 से अधिक वारदात कर चुका है लेकिन पुलिस हरकत में आई सिपाहियों के लुट जाने के बाद। दो दिन के भीतर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सिपाही का मोबाइल भी मिल गया है।
विज्ञापन

सिपाही सुनील कुमार सादाबाद (हाथरस) के नंगला चांद का रहने वाला है और सूरजपाल सादाबाद के ही नगला गिरधारी का। दोनों के साथ वारदात रविवार शाम हुई थी। बाइक  सवार बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे सुनील कुमार को थप्पड़ मारकर उससे मोबाइल फोन लूटा था। एत्माद्दौला थाना पुलिस ने सोमवार को गिरोह के सदस्य को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि उसे मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन

सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश खंदौली के नगला वामानी का विष्णु चौहान है। मौके से फरार हुआ उसका साथी इसी गांव का रंजीत है। विष्णु से एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और लूट के 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ दस केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकर्स गैंग ने छात्रा से मोबाइल लूटा
आगरा। दोपहर को पुलिस ने बाइकर्स गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इसके थोड़ी देर बाद ही तीन बजे दूसरे गैंग ने छात्रा से मोबाइल लूट लिया। टेढ़ी बगिया विद्या नगर की रहने वाली पूनम कोचिंग के लिए जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रांस यमुना कालोनी में झपट्टा मार उससे मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed