फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster Manoj Goyal gets bail in the assault case in agra

मारपीट का मामला: गैंगस्टर मनोज गोयल पर पांच धाराओं में मुकदमा, कोर्ट से मिली जमानत

Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
सार

  • होटल में एंपोयिरम संचालक से मारपीट का मामला, आरोपी मनोज गोयल और होटल मैनेजर को पुलिस ने रात भर हवालात में रखा

विज्ञापन
Gangster Manoj Goyal gets bail in the assault case in agra
गैंगस्टर मनोज गोयल और उसका मैनेजर सुनील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के होटल ताज वे इन में एंपोरियम संचालक पवन जैन से मारपीट के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर मनोज गोयल और उनके मैनेजर सुनील को पुलिस ने रात भर थाने की हवालात में रखा। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस ने मारपीट, तोड़फोड़, गहरी चोट पहुंचाने सहित चार धाराओं में कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


छत्ता के फ्रीगंज निवासी पवन जैन ने कमला नगर निवासी अपने रिश्तेदार राजेश जैन की बेटी की सगाई समारोह के लिए जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन किया था। पवन जैन और राजेश जैन बुधवार रात को होटल में व्यवस्था देखने गए थे। वहां सफाई ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन



उन्होंने मैनेजर सुनील से शिकायत की। आरोप है कि मैनेजर अभद्रता करने लगा। पवन जैन के विरोध पर थप्पड़ मार दिया। बाद में मनोज गोयल अपने एक साथी के साथ कमरे से बाहर आ गए। उन दोनों ने भी मारपीट की। पवन जैन और राजेश जैन को जमीन पर गिराकर पीटा। वह बाहर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठने पर भी हमलावर आ गए। कार में तोड़फोड़ करने लगे। कार के शीशे तोड़ दिए। बाद में खुद ही होटल में तोड़फोड़ करके मुकदमा दर्ज कराने की कहने लगे। पीड़ित ने रात को थाने में शिकायत की। पुलिस ने मनोज गोयल, उनके मैनेजर सुनील और एक अन्य को पकड़ा। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के आदेश किए। इस पर धारा पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मनोज गोयल और मैनेजर सुनील को नामजद किया गया। एक अन्य को पुलिस ने छोड़ दिया। मनोज और सुनील को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी।  

आईजी ने पुराने मुकदमों में जमानत निरस्त कराने के दिए निर्देश

उधर, मारपीट का मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी रेंज ए. सतीश गणेश ने मनोज गोयल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी आगरा और एसएसपी मथुरा को एक पत्र लिखा है। कहा है कि इस मुकदमे को आधार बनाते हुए मनोज गोयल की पूर्व के मुकदमों में जमानत को निरस्त कराया जाए। 

पुलिस ने छोड़ दिया सटोरिया

सूत्रों ने बताया कि मनोज गोयल और उसके मैनेजर के साथ एक और व्यक्ति पकड़ा गया था। उसे नामजद नहीं किया गया है। पुलिस ने भी उसे छोड़ दिया। अब चर्चा है कि वह विजय नगर निवासी सटोरिया था। सटोरिये श्याम वोहरा की गिरफ्तारी के समय उसका नाम मुकदमे में लिखाया गया था। यह बात वादी पक्ष ने भी कही कि वह सटोरिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed