फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth beaten up after intruders enter his home

Balrampur News: घर में घुसकर युवक की पिटाई

Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after intruders enter his home
बलरामपुर। खलवा मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 20 मई की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दिनेश कुमार, उसकी पत्नी कंचन, सुमेश कुमार, सुमित कुमार, साहिल कुमार, अन्नू और अनुज कुमार एकराय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। सभी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कट्टा लेकर उसे मारने के लिए आए थे। वह किसी तरह भागकर घर में घुसा तो आरोपी ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शादी की नीयत से किशोरी को ले जाने का आरोप
महराजगंज तराई। क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी करीब एक सप्ताह पहले बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों से भी जानकारी की। इस दौरान पता चला कि ललिया थाना क्षेत्र के जोधीपुरवा निवासी राजेंद्र उनकी बेटी को शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पांच लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रेहरा बाजार। एक युवक को करीब पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह डिपार्टमेंटल चौराहे पर मौजूद थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि भगवानपुर ग्रिंट के रास्ते से एक व्यक्ति पिपिया में कच्ची शराब लेकर आ रहा है। कुछ दूरी पर पिपिया लेकर आता एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह रुक गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम प्रकाश निवासी खटिकनपुरवा ग्वालियर ग्रिंट, थाना रेहरा बाजार बताया। उसके पास पांच लीटर कच्ची शराब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कोटेदार और उसके परिजनों की पिटाई
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के लालपुर भलुहिया गांव में राशन की दुकान पर विवाद के दौरान कोटेदार और उसके परिजनों की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी कोटेदार तुलसी राम ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब चार बजे वह अपनी दुकान पर केवाईसी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दुकान के सामने रहने वाले श्याम यादव, विश्वनाथ यादव उर्फ लल्ला, दुरपती और सुनीता उर्फ नीता लाठी-डंडे और रॉड लेकर पहुंच गए। शोर सुनकर उनके छोटे भाई काशी राम और मां मालती देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed