{"_id":"6a897dfa455804528301fc3f","slug":"dispute-over-haircut-at-salon-leads-to-assault-video-goes-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-178815-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सैलून पर बाल कटवाने को लेकर विवाद, मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सैलून पर बाल कटवाने को लेकर विवाद, मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। क्षेत्र के बघरा कस्बे में बाल कटवाने को लेकर सैलून पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते-ही-देखते विवाद गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
सैदपुरा खुर्द निवासी निशु बघरा में सैलून पर एक ग्राहक के बाल काट रहा था। इसी दौरान बघरा निवासी शहजाद अपने बच्चे के बाल कटवाने के लिए दुकान पर पहुंचा। शहजाद ने जल्दी बाल काटने के लिए कहा। इस पर निशु ने कहा कि पहले एक ग्राहक की कटिंग पूरी होगी, उसके बाद नंबर आने पर बाल काटे जाएंगे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी और देखते-ही-देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दुकान पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निशु तथा बघरा निवासी शहजाद को थाने ले गई। जांच अधिकारी नवनीत यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों युवकों का चालान किया गया है।