{"_id":"6a89e03d7c0f42e90f053b44","slug":"young-woman-molested-struck-with-an-iron-punch-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1140603-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवती से की छेड़छाड़, मारा लोहे का पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवती से की छेड़छाड़, मारा लोहे का पंच
Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती का दुपट्टा खींचने के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर लोहे के पंच से प्रहार कर युवती को घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि 20 अगस्त की दोपहर कॉलोनी के रहने वाले अजय ने रास्ता रोक कर अभद्रता की। वह किसी तरह से बच कर निकल गई। अगले दिन 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे एक ठेले से मोमोज लेने के लिए गई थी। तभी अजय वहां आया और उसका दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जेब से लोहे का पंच निकाल कर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। लोगों को एकत्रित होता देख अजय चला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता से घटना की जानकारी ली और मेडिकल कराया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन