{"_id":"6a89e066d88c913b0f0fbe69","slug":"neighbors-are-encroaching-on-the-land-please-have-it-measured-gonda-news-c-100-1-slko1026-164820-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर रहे, पैमाइश करा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पड़ोसी जमीन पर कब्जा कर रहे, पैमाइश करा दीजिए
Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली में मामलों की सुनवाई करते नायब तहसीलदार व अन्य। संवाद
गोंडा। साहब, पड़ाेसी दरवाजे की जमीन पर कब्जा रहे हैं, इसकी पैमाइश करा दीजिए। देहात कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को दुल्लापुर तरहर गांव निवासी रामकृपाल ने अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने मौके पर राजस्व व पुलिस टीम भेजकर समाधान का भरोसा दिलाया।
बनघुसरा गांव निवासी रेनू तिवारी बताया कि उनकी जमीन से सटा चकमार्ग है। जिस पर गांव के एक व्यक्ति ने जबरन शौचालय का टैंक बना लिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए पिटाई की धमकी दी। मौके पर राजस्व टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए गए।
खोरहंसा गांव निवासी सुबराती ने बताया कि उनकी बैनामे की जमीन पर गांव में चार लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। कई बार कहने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर कोतवाली, धानेपुर, इटियाथोक, खरगूपुर, मनकापुर समेत 17 थानों में शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन
आईं पांच शिकायतें, निस्तारण एक भी नहीं
करनैलगंज। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को कोतवाली करनैलगंज में नायब तहसीलदार बलराम शर्मा और निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान कुल पांच प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें चार शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं, जबकि एक शिकायत पुलिस विभाग से जुड़ी रही। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
समाधान दिवस में नदारद रहे लेखपाल
वजीरगंज। नायब तहसीलदार अहमद हसन व एसएसआई वेदराम यादव ने शनिवार को थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 15 मामले आए, जिनमें 14 मामले राजस्व के व एक मामला पुलिस से संबंधित रहा। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। लेखपालों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण सभी आवेदनों को संबंधित राजस्व निरीक्षकों ने प्राप्त किया। इस मौके पर उप निरीक्षक प्रभाकर पांडेय, राजस्व निरीक्षक राजीव मिश्र, अवधेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।(संवाद)