{"_id":"6a89e04d6bdbc6d712076aaf","slug":"advocates-bike-stolen-from-court-premises-fir-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155958-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय परिसर में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बखिरा थाना क्षेत्र के करैली गांव निवासी रामजी यादव के अनुसार, वह 17 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल न्यायालय परिसर में खड़ी की और एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में चले गए।
जब वह लौटे तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने आसपास और अन्य स्थानों पर काफी तलाश की। पीड़ित ने आशंका जताई कि बाइक चोरी कर ली गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। संवाद