फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gang leader of dacoit in agra is owner of hotel

ट्रांसपोर्टर के घर डकैती डालने वालों का सरगना है होटल का मालिक

Fri, 04 Aug 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 04 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
gang leader of dacoit in agra is owner of hotel
डकैत - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बोदला में ट्रांसपोर्टर मदन गोपाल शर्मा के घर 12 जुलाई को डकैती होटल मालिक विजय पंकज प्रधान के गिरोह ने डाली थी। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद हुई है। मुठभेड़ में उस्मान नाम के बदमाश को गोली लगी है। उसे भर्ती कराया गया है। तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार बदमाशों में जगदीशपुरा के नगला अजीता का सुरेश पारस, एटा के जलेसर के महानमई का राजकुमार उर्फ पप्पू, एटा के अवागढ़ के मंडपुरा का धर्मेंद्र और मथुरा के सदर के दीपपुरम औरंगाबाद का उस्मान उर्फ सद्दाम है। उस्मान को ही गोली लगी है। इनसे सोने की तीन अंगूठी, 12 हजार कैश, पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


फरार बदमाशों में एटा के जलेसर के पछिया बेगमपुर का विजय पंकज प्रधान, जलेसर के जैनपुर का अरविंद जाटव और आगरा का राजकुमार कुशवाहा है। राजकुमार के बारे में और डिटेल पुलिस को नहीं मिली है। विजय प्रधान फिलहाल आगरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर आठ में रहता है। वह गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना के होटल में ही ठहरे थे बदमाश

बदमाशों ने बताया कि डकैती के बाद वे विजय प्रधान के होटल में ठहरे थे। यह होटल सिकंदरा स्मारक के सामने है। प्रधान के पुलिस से अच्छे रिश्ते हैं। पुलिस कभी उसके होटल में चेकिंग करने नहीं आती है। पूरा गिरोह वारदात के लिए होटल में ही इकट्ठा होता था। वारदात के बाद यहीं पर आकर ठहर जाता था।

बोदला में ट्रांसपोर्टर के घर डकैती के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह राजकुमार उर्फ पप्पू था। गोली उसे छूकर निकल गई थी। जख्म गहरा नहीं था। उसने प्रधान के होटल में साथियों से मरहम पट्टी करा ली।

पड़ोसी ने डलवाई थी डकैती

गिरोह से पूछताछ में यह जानकारी आई है कि ट्रांसपोर्टर के पड़ोसी ने ही मुखबिरी की थी। पड़ोसी के विजय पंकज प्रधान से संबंध हैं। पुलिस ने पड़ोसी को अभी आरोपी नहीं बनाया है। प्रधान की गिरफ्तारी के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed