फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud shalindra

पंचम तल से मिली ‘ताकत’ ने अफसरों के हाथ बांधे

Sat, 31 Oct 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 31 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
fraud shalindra
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में शैलेंद्र अग्रवाल के परिवारीजनों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस के हाथ बंध गए हैं। पंचम तल से मिली ‘ताकत’ के कारण जहां पुलिस के कदम ठिठक गए हैं, वहीं स्थानीय अफसर उच्च न्यायालय के संभावित जवाब मांगने से डरे हुए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता और चर्चित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने इस मामले में याचिका दायर की हुई है।
विज्ञापन

मूल रूप से मथुरा निवासी आलू कारोबारी और कोल्ड स्टोर मालिक शैलेंद्र के खिलाफ 36 मुकदमे कायम हो चुके हैं। 13 में से चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, बाकी फरार हैं। शैलेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।
विज्ञापन

उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। लेकिन इन मुकदमों में नामजद उसके परिवार के तमाम लोग पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसका कारण पंचम तल के एक पावरफुल अफसर दंपति का वरदहस्त बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दंपति तक पहुंच बनाने में हरियाणा कनेक्शन काम आया है। पंचम तल के पावर सेंटर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई सत्तारूढ़ पार्टी के एक नेता ने। मूल रूप से हरियाणा निवासी यह नेता संगठन की युवा टीम से जुड़ा है।
नेताजी की नाराजगी के चलते एक बार इसे बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। बाद में कुछ शीर्ष नेताओं के हस्तक्षेप के चलते पार्टी में वापसी भी हो गई थी और अफसरशाही में धमक भी।
इस युवा नेता की पश्चिमी यूपी के सियासी गलियारे और अफसरशाही में तूती बोल रही है। खासतौर से ब्रज क्षेत्र में इसकी मर्जी के बगैर कोई काम नहीं होता। कई अफसरों के तबादले और तैनाती में भी इसका हाथ बताया जाता है।
 इस नेता की मथुरा के मामलों में काफी दखल है। अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए इसने मथुरा को ही बेसकैंप बना लिया है। इसी नेता ने शैलेंद्र अग्रवाल को सुरक्षा कवच दिया है। बताया जाता है कि इस नेता ने हरियाणा कनेक्शन जोड़ा और पंचम तल ले जाकर जालसाज के रिश्तेदारों को मिलवाया।

पंचम तल से आए फोन के कारण ही अफसरों के तेवर फिर से ठंडे पड़ गए जालसाज के भाई नितेंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अफसरों को पंचमतल से झाड़ पिलाई गई। उधर अफसरों की बेचैनी हाईकोर्ट को दिए जाने वाले जवाब को लेकर भी है। इस बात की पुष्टि आज पीड़ितों की प्रेस कांफ्रेंस से भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed