फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Youth Misdeed With Minor Now Girl Pregant Crime News

सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, जान से मारने की धमकी से डरी पीड़िता नहीं बयां कर सकी घटना

Mon, 16 Nov 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Four Youth Misdeed With Minor Now Girl Pregant Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के भाई ने शनिवार को गांव के ही चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं और फरार दो की तलाश में दबिश दे रही है। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने करीब छह माह पूर्व 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को किशोरी ने मां को बताया कि गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ गलत काम किया था। किशोरी मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। डरी-सहमी होने के कारण वह परिजनों को वारदात के बारे में समय से नहीं बता सकी। 
विज्ञापन


किशोरी के भाई ने गांव के ही प्रेमकिशोर उर्फ रामू व अवधेश पुत्रगण सूरजपाल, अनेक सिंह पुत्र सतीश और चूरामल पुत्र बैनीराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रामू और अनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों अवधेश और चूरामल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। चारों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।  ओपी सिंह, एएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed