फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreigner arrested for wrong ticket in shatabdi express in agra

सीनियर सिटीजन कोटे में टिकट लेकर शताब्दी की यात्रा कर रहे थे 52 विदेशी यात्री

Mon, 31 Jul 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 31 Jul 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
foreigner arrested for wrong ticket in shatabdi express in agra
शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में 52 विदेशी यात्री सीनियर सिटीजन कोटे में सफर कर रहे थे। फरह-मथुरा के बीच वाणिज्य विभाग के सचल दस्ते ने चेकिंग में श्रीलंका के इन यात्रियों को पकड़ लिया। जब इन्हें बताया गया कि सीनियर सिटीजन कोटा सिर्फ भारतीयों के लिए है, तो इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही रेलवे के अतिरिक्त स्टाफ को बुलाया गया। इसके बाद इनसे 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के सी-2 से सी 5 तक के कोचों में श्रीलंका के रहने वाले 52 यात्री अलग-अलग समूहों में भोपाल जा रहे थे। फरह से आगे सचल दस्ते की चेकिंग में पाया गया कि सभी विदेशी यात्रियों के पास सीनियर सिटीजन कोटे का आरक्षण है। पूछने पर इन लोगों ने बताया कि टिकट एजेंट से कराए थे। 
विज्ञापन


इस पर यात्रियों को बताया गया कि ये कोटा सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है। इस तरह वे अनियमित यात्रा के दोषी हैं और उन्हें जुर्माना भरना होगा। इस पर विदेशी यात्री भड़क गए। उनका कहना था कि उन्हें सीट दी गई है और उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। विवाद बढ़ने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ को भेजा गया। तब कहीं जाकर यात्रियों को समझाया गया कि वह जुर्माना देकर ही यात्रा जारी रख सकते हैं। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि यात्रियों से 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया है।

देश की छवि को बट्टा लगा रहे ट्रेवल एजेंट

foreigner arrested for wrong ticket in shatabdi express in agra
ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी
ट्रेनों में विदेशी यात्रियों को सीनियर सिटीजन कोटे में दर्शाकर यात्रा कराने का यह पहला मामला नहीं है। शताब्दी और ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों में अक्सर ही विदेशी यात्रियों को इस कोटे का टिकट बनाकर ट्रेवल एजेंट दे देते हैं। इससे न केवल विदेशियों को परेशानी उठानी पड़ती है बल्कि इससे हमारे देश की छवि पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed