फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing at mahrshipuram

महर्षिपुरम में लगातार दूसरे दिन फायरिंग

Tue, 25 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 25 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
firing at mahrshipuram
महर्षिपुरम में रविवार रात को दो भाइयों पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एक बार फिर सोमवार रात को हमलावरों ने पीड़ित के घर पर फायरिंग कर दी। उन्होंने पांच राउंड फायर किए। भागते हुए पथराव भी किया। इससे परिवार दहशत में आ गया। क्षेत्र के लोग बाहर निकलते तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर सिकंदरा की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि ककरैठा निवासी अनिल यादव रविवार रात 11.15 बजे अपने चचेरे भाई बबलू पुत्र राजेंद्र के साथ भावना टावर स्थित प्लॉट से बुलट से घर लौट रहे थे। रेलवे पुल से उतरते ही उनके पीछे बिना नंबर की जायलो गाड़ी लग गई। गाड़ी में आठ-दस हथियारबंद लोग थे। दोनों भाई महर्षिपुरम के मोड़ पर पहुंचे तो हमलावरों ने गाड़ी रोककर राइफल और पिस्टलों से फायरिंग कर दी थी। दोनों भाई बुलट छोड़कर जान बचाकर भागे थे। सूचना पर आई पुलिस को देखकर हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग निकले थे। मामले में बबलू ने ककरैठा निवासी राकेश यादव, पप्पू, रवि यादव पुत्र कालीचरन, फीरोजाबाद के नगला जमालीपुर निवासी बल्लो उर्फ प्रणवीर पुत्र बच्चू सिंह, रुनकता निवासी विपिन सिंह सिकरवार और पौरी फरह (मथुरा) निवासी अन्नी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बबलू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से हमलावर पक्ष धमका रहे थे। उन्हें फोन पर धमकी मिल रही थी। उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। सोमवार रात तकरीबन दस बजे बबलू का परिवार छत पर बैठा था। तभी तीन-चार बाइक पर आए कुछ लोगाें ने उसके घर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पथराव भी किया। हमलावरों ने तकरीबन पांच राउंड फायर किए। परिवार छिप गया। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग बाहर आए तो हमलावर भाग खड़े हुए। इसकी जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके से दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
इंस्पेक्टर ने बताया कि  राकेश, विपिन और प्रणवीर को महर्षि पुरम के पास से गिरफ्तार किया गया था। विपिन और प्रणवीर पर एक-एक तमंचे मिले है। पप्पू यादव पहले भी जेल जा चुका है। पप्पू और रवि हरियाणा की शराब की बिक्री करते हैं। तीन-चार दिन पहले ककरैठा में अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस मामले में रवि यादव फरार था। इसी को लेकर गांव के पप्पू यादव और कालीचरण समेत अन्य को शक था कि अनिल पक्ष के लोगों ने मुखबिरी की है। इसलिए उनके ऊपर हमला किया गया। घटना के बाद से गांव में हैं। इस कारण पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed