फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in shoe factory

तंग गली में जूता कारखाने में भीषण आग

Fri, 05 Dec 2014 01:56 AM IST
आगरा , अमर उजाला ब्यूरो
आगरा , अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
fire in shoe factory
जगदीशपुरा की तंग गली में संचालित जूता कारखाना गुरुवार की शाम शार्ट सर्किट होने से धधक उठा। ज्वलनशील सॉल्यूशन की कई केन धमाके से फटी तो आग विकराल हो गई। ऊपरी मंजिल पर बना कमरा भी गिर गया। फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों ने आग पर काबू पाया। लाखों के नुकसान का अनुमान है। एक कारीगर भी झुलस गया है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर के सेक्टर नौ निवासी मोहित के मकान में जूते का कारखाना है। भूतल पर गोदाम और ऊपर बने कमरों में कारीगर काम करते हैं। चार फीट चौड़ी गली है। शाम तकरीबन 3:30 बजे कारीगर मनोज, रामरूप, बबलू, बंटू और पवन फैक्ट्री में थे। मनोज ने बताया कि बिजली की केबलों से निकली चिंगारी केमिकल पर गिरी। इससे आग लग गई। सॉल्यूशन से भरी सात-आठ केन धमाके के साथ फटने लगीं।
विज्ञापन


जलता केमिकल मजदूरों पर भी गिरा। वह जान बचाकर बाहर भागे। आग नीचे गोदाम तक पहुंच गई। कारीगर और पड़ोसी मदद से आग बुझाने में जुट गए। तीन दमकल के साथ एफएसओ एसएस राय पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने दूसरे घरों से पानी डाला। पहली मंजिल पर बना एक कमरा भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दमकलकर्मियों ने कारखाने की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तकरीबन एक घंटे में आग बुझा दी गई। मनोज झुलस गया। एफएसओ ने बताया कि आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे और न ही वेंटीलेशन था। एक गेट होने के कारण दिक्कत हुई। उधर, संचालक के रिश्तेदार ने बताया कि फैक्ट्री काफी समय से बंद पड़ी है। उसमें कोई कारीगर नहीं था। जबकि घटना के बाद कारखाना मालिक के न आने से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

...तो होता भीषण हादसा
जूता कारखाने के बगल से राशन की दुकान है। इसमें कई ड्रमों में मिट्टी का तेल रखा हुआ था। बस्ती के लोगों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने तेल से भरे आधा दर्जन से अधिक ड्रमों को बाहर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed