फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against friend for girl suicide case in kanpur

दोस्त बोला- मर जाओ, तब फांसी पर झूली थी आगरा की छात्रा, कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज

Wed, 07 Aug 2019 03:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कानपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against friend for girl suicide case in kanpur
छात्रा दिशा शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के डीएवी गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में आगरा की छात्रा के फांसी लगाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले छात्रा के दोस्त ने उसे उकसाया था। उसके पिता ने मंगलवार को छात्रा के दोस्त पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


साक्ष्य के तौर पर सौंपी गई कॉल रिकॉर्डिंग से खुलासा हुआ कि आखिरी कॉल में आरोपित दोस्त छात्रा से बोला था कि 'जाओ मर जाओ'। इसके चंद सेकेंड बाद ही छात्रा फंदे से झूल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट समेत पूरी कॉल रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


आगरा के बाह थाना क्षेत्र स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा की बड़ी बेटी दिशा शर्मा (19) डीएवी से बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह डीएवी हॉस्टल के कमरा नंबर 117 में अपनी छोटी बहन आकृति के साथ रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जुलाई की रात को हुई थी घटना

बीती 27 जुलाई की रात दिशा ने हॉस्टल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दूसरे दिन उसके परिवारीजन पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव लेकर चले गए थे। मंगलवार को राजेश कोतवाली थाने पहुंचे और गाजीपुर निवासी कार्तिकेय के खिलाफ तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया। 

कार्तिकेय लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉस्टल में रहकर वॉलीबॉल खेलता है। राजेश का आरोप है कि दिशा को वह मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, तभी उसने खुदकुशी कर ली। 

इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर की सीडीआर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी की मृतका से आगरा में कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed