फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against constable in murder attempt of his wife

दहेज के लिए पत्नी को जान से मारने की कोशिश, आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against constable in murder attempt of his wife
FIR
थाना न्यू आगरा में तैनात सिपाही के खिलाफ पत्नी ने उसी के थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति और ससुराली दहेज की मांग करते हैं। उसे पति ने जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी सिपाही फरार हो गया है।
विज्ञापन

 
कानपुर के थाना रसूलाबाद के मोहल्ला पठान निवासी सुमैला बेगम की शादी एक साल पहले राशिद हुसैन निवासी परवा रसूलपुर कानपुर देहात के साथ हुई थी। राशिद थाना न्यू आगरा में तैनात है। शादी में 20 लाख रुपये का खर्च किया था। 
विज्ञापन


पत्नी ने लगाए ये आरोप

सुमैला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। अब पांच लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। तीन महीने पहले पति ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। 27 अप्रैल को पति घर ले गया। 14 मई को पति और ससुरालियों ने पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने उसे बचाया। वो किसी तरह मायके आ गई। पीड़िता ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की। इसके बाद थाना न्यू आगरा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जानलेवा हमला, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। 


थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पति राशिद हुसैन, ससुर जाहिर हुसैन और सास रहीशा उर्फ मुन्नी को नामजद किया गया। विवेचना की जा रही है। सिपाही फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed