{"_id":"5831f7e04f1c1bba06b39f37","slug":"farmer-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा के गांव नगला बुद्धा में कर्ज में डूबे एक किसान ने शनिवार की रात को पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने बताया कि उन पर लगभग 20 लाख रुपये कर्ज था और एक बीघा जमीन गिरवी रखी हुई है।
नगला बुद्धा निवासी संजय सिंह (45) आलू की खेती करते थे। उनके पास लगभग 15 बीघा जमीन थी। फसलों में घाटा होने के कारण उन पर लगभग 20 लाख रुपये का बाहरी कर्ज हो गया था। तीन बेटियों और एक बेटे में से एक बेटी की शादी कर दी है। दो बेटी शादी के योग्य हो गई हैं। परिवारीजनों का कहना है कि इसी को लेकर वह काफी परेशान रहते थे। संजय ने इस बार भी कर्ज लेकर आलू की फसल की थी। लेकिन वह ठीक नहीं हुई। परेशान हाल संजय सिंह शनिवार रात को मंदिर में सोने की कहकर घर से चले गए। इसके बाद मंदिर के बाहर बरगद के पेड़ पर खाट की रस्सी खोलकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह लगभग चार बजे मंदिर के महंत बाबा ओमकार दास ने उनका शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी गांव में जाकर लोगों और परिवारीजनों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अछनेरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।