फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing with agra woman returning from kasganj after bath in ganga

यूपीः गंगा स्नान कर लौट रहीं महिलाओं से छेड़छाड़, श्रद्धालुओं का हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 15 Jun 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with agra woman returning from kasganj after bath in ganga
स्टेट हाईवे जाम कर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में कछला घाट से गंगा स्नान कर अपने परिवार के साथ लौट रहीं महिलाओं के साथ दिनदहाड़े असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे गुस्साए श्रद्धालुओं ने स्टेट हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे श्रद्धालुओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।  
विज्ञापन


यूपी में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने वाली यह शर्मनाक घटना कासगंज के कछला घाट पर हुई। यह गंगा का बड़ा घाट है और इसकी पौराणिक मान्यता है। तीर्थनगरी सोरों भी यही है। ऐसे में यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं।  
विज्ञापन


गुरुवार को भी सुबह आगरा के आंवलखेड़ा से दर्जनों श्रद्धालु परिवार गंगा स्नान के लिए कछला घाट गए थे। बताया गया है कि स्नान के सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कासगंज-बरेली मार्ग स्थित गोहारा नामक स्‍थान पर खाना-खाने के लिए रुके। सभी श्रद्धालु खाना-खा ही रहे थे कि वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रद्धालु परिवार की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका विरोध जब परिवार वालों ने‌ किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपी श्रद्धालुओं से रुपये भी छीनकर ले गए। घटना के बाद गुस्साए श्रद्धालुओं ने कासगंज-सोरों गेट पर स्टेट हाईवे 33 को जाम कर दिया। गंगा स्नान को आए अन्य श्रद्धालुओं ने भी उनका समर्थन किया और हंगामा होने लगा।  


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझाया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं लोग माने और जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed