{"_id":"599433fd4f1c1bf9208b479e","slug":"eve-teasing-from-minor-girl-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने रोका और बोला हैडपंप से पानी भरना है तो मोबाइल नंबर दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचले ने रोका और बोला हैडपंप से पानी भरना है तो मोबाइल नंबर दो
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली किशोरी से मनचले ने मोबाइल नंबर मांगा। उसने मना किया तो उसे सरकारी हैंडपंप से पानी नहीं भरने दिया। मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया है कि कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाला आरोपी युवक पास ही रहने वाली किशोरी को काफी दिनों से परेशान कर रहा है। जब भी वह घर से बाहर निकलती है तो उस पर अश्लील टिप्पणी करता है।
इसके चलते सहमी किशोरी ने घर के बाहर निकलना भी कम कर दिया। लेकिन, आरोपी की दबंगई कम नहीं हुई। आरोप है कि बुधवार को जब किशोरी मोहल्ले में सरकारी हैडपंप से पानी भरने गई तो आरोपी ने उसे रोक दिया और कहा कि पानी तभी भरने दिया जाएगा जब वह अपना मोबाइल नंबर देगी।
विज्ञापन
यह सुनकर दहशत में आई किशोरी ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।