फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah's girl alleges up police cop for cheating in love

फेसबुक पर सिपाही से प्यार, फिर रचाई शादी, अब युवती ने लगाई पुलिस से गुहार

Thu, 27 Dec 2018 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
etah's girl alleges up police cop for cheating in love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
एटा जिले में एक संगठन की पदाधिकारी को फेसबुक पर दोस्ती महंगी साबित हुई। फेसबुक पर हुई दोस्ती परवान चढ़ी तो युवती ने सिपाही के साथ शादी रचा ली। एक साल साथ रहने के बाद सिपाही ने उसे धोखा दे दिया। इसकी शिकायत युवती ने अब एएसपी क्राइम से की है। इस मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। यहां उसने एएसपी क्राइम ओपी सिंह से शिकायत करते हुए बताया कि अलीगंज सर्किल में तैनात एक सिपाही ने उससे एक साल पहले शादी की थी। इसके बाद एक साल तक पति के रूप में साथ रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद सिपाही ने उसे धोखा देते हुए छोड़ दिया। इसकी शिकायत पिछले दिनों उसने एसएसपी से भी की थी। लेकिन सिपाही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सिपाही उसे लगातार धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर युवती ने फिर से एएसपी क्राइम को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं युवती ने शिकायती पत्र में लिखा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जान देने के लिए विवश होगी। इस पर गंभीरता दिखाते हुए एएसपी क्राइम ओपी सिंह ने मामले की जांच सीओ अलीगंज अजय भदौरिया को सौंपी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही अलीगंज सर्किल में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed