फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah husband surrendered after wife's murder

पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला- साहब, होटल में पड़़ी है बेवफा की लाश

Fri, 29 Jun 2018 09:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, एटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Fri, 29 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
etah husband surrendered after wife's murder
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि मृतका के किसी से अवैध संबंध थे, इसी वजह से आरोपी ने ऐसा कदम उठाया।

etah husband surrendered after wife's murder
मृतका ममता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज गोबर चौकी चौकी निवासी संजू पुत्र मानपाल की 13 वर्ष पहले एटा के मिरहची क्षेत्र की ममता (35) के साथ शादी हुई थी। 

दोनों को एक आठ वर्षीय बेटी और दो वर्ष का बेटा है। बुधवार की शाम संजू पत्नी ममता को अपने साथ एटा लेकर आया। यहां दोनों श्ाहर के एक होटल में ठहरे। 

रात में दोनों का विवाद हो गया और फिर संजू ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गुरुवार को सुबह कोतवाली पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव बरामद कर लिया

उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस ने पति की निशानदेही पर होटल के कमरे से शव बरामद कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed