फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight bangladeshi arrested for living illegally in mathura

मथुरा में तीन युवती सहित आठ बांग्लादेशी गिरफ्तार, झोपड़ी डालकर रह रहे थे सभी

Mon, 14 Jan 2019 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
eight bangladeshi arrested for living illegally in mathura
arrest - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फिर बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। शहर के टाउनशिप चौराहे से आठ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन युवतियां भी हैं। यह सभी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। कूड़ा बीनने का काम करते थे। 
विज्ञापन


पुलिस को इनके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सिर्फ एक आधारकार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने कई दिनों से इन्हें थाने में बैठा रखा था। अब इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मथुरा से बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। अब पुलिस ने टाउनशिप चौराहे के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनमें से किसी की भी कोई गतिविधि संदिग्ध सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहे थे सभी

यह सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। इनमें से एक के पास से आधारकार्ड मिला है। पुलिस ने जो बांग्लादेशी पकड़े हैं उनमें मिराज, नरगिस, मनीरा, मुजीबुर्ररहमान, ज्योति, कुरवान, मो. हसन, मो. असाद हैं। 

उधर, अलीम पुत्र हाजी नूर निवासी बद्रीनगर, आजाद मार्केट इनका शरणदाता है। इन लोगों के साथ चार बच्चे भी हैं। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि आधारकार्ड कैसे बना इसकी जांच कराई जाएगी।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने बताया कि जिले में बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। किसी को मथुरा की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। मथुरा में मिलने पर सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed