शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्यारोपी पति फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना फरैरा गांव की है। यहां रहने वाली ज्ञान श्री (45) की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति कालीचरन पर है। पुलिस को बताया गया है कि उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे थे। पत्नी ने नहीं दिए। इसी पर उसकी जान ले ली।
ज्ञानश्री ने रुपये देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान काली चरन ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और ज्ञान श्री के सिर पर प्रहार कर दिए। इससे खून से लथपथ ज्ञान श्री की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे की ओर भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा
चीखें सुनकर पहुंचा छोटे बेटे राम भरत (11) को भी आरोपी मारने के लिए दौड़ा। हालांकि उसने दरवाजा बंद कर लिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकला।
इंस्पेक्टर बाह अजय किशोर ने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
खून से लथपथ ज्ञान श्री सजी संवरी थी। दरअसल वह पड़ोस में विदा होकर आई दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म पूरी कर घर लौटी थी। इतने में पहुंचे काली चरन ने शराब के लिए रुपये न देने पर उसको मार डाला।
खेत पर गया था बड़ा बेटा
मृतका के दो बेटों के अलावा दो विवाहित बेटियां रूबी और भावना है। मां का शव देख बेटों की आंखों में आंसू रूक नहीं रहे थे। वहीं पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।