{"_id":"5d4d17288ebc3e6d0731464c","slug":"double-murder-accused-arrested-in-police-encounter-in-firozaba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोहरे हत्याकांड का आरोपी दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोहरे हत्याकांड का आरोपी दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल
Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में पुलिस ने 20 घंटे के अंदर सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी जनपद छोड़कर कहीं भागने की फिराक में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, वहीं एक सिपाही घायल भी हुआ है।
शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता के मां और उनके छोटे भाई की पत्नी का हत्या कारपेंटर ही निकला। आरोपी ने छह अगस्त को महिला रानी गुप्ता द्वारा खोले गए ब्यूटी पार्लर के फर्नीचर का काम पूरा किया था। परिजनों ने शुरू से ही उस पर शक जताया। सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को कई साक्ष्य मिले।
हत्या आरोपी का घर भी डॉ. गुप्ता के घर के पास ही है। घटना के बाद से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। शुक्रवार तड़के मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिली। पुलिस ने फतेहाबाद रोड के परी चौक पर उसे घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। बदमाश के पैर में गोली है। सिपाही कन्हैया भी घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार कारपेंटर ने लूट के बाद सास-बहू की हत्या की थी। उसके पास से तमंचा और लूट का माल बरामद हो गया है।

दिनदहाड़े हुई थी घटना
महिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता की मां शिवदेवी गुप्ता (75) पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता, उनके छोटे भाई अमित कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डन और डॉ. दीपक गुप्ता का परिवार मोहल्ला रसूलपुर में रहता है। गुरुवार सुबह नया रसूलपुर स्थित आवास पर शिवदेवी गुप्ता, अमित गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता (36) और डॉ. दीपक गुप्ता का दो साल का बेटा दिवित गुप्ता घर में मौजूद थे।
अमित गुप्ता पैथलॉजी पर चले गए थे। डॉ. दीपक गुप्ता रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. दीप्ती गुप्ता फतेहाबाद में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। ये दोनों भी सुबह ही ड्यूटी पर चले गए थे। इसी बीच शिवदेवी और उनकी बहू रानी गुप्ता की हत्या कर दी गई। सुबह करीब 11 बजे डॉ. दीपक गुप्ता का दो साल का बेटा गली में आया तो पड़ोसियों ने उसके कपड़ों पर खून लगा देखा तो घटना की जानकारी हुई।
सूचना के आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। घर के अंदर अलमारियां खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्यावड बुलाकर जांच पड़ताल की। आईजी जोन ए सतीश गणेश ने भी मौका मुआयना किया।