फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divorce-Divorce-Divorce Now in Agra Family Court

अब आगरा फैमिली कोर्ट में तलाक-तलाक-तलाक

Wed, 19 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 19 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Divorce-Divorce-Divorce Now in Agra Family Court
ताजनगरी की शहनाज पर बरपा कहर - फोटो : अमर उजाला
गोंडा की रुकइया की कहानी आगरा की शहनाज के साथ दोहरा दी गई है। जैसे सोमवार को रुकइया के शौहर बबलू ने फैमिली कोर्ट में एक ही बार में तीन बार तलाक बोलकर उससे नाता तोड़ लिया था, वैसा ही जुल्म ओ सितम शहनाज के साथ उसके शौहर बबलू ने किया है। बबलू ने भी सोमवार की दोपहर को ही फैमिली कोर्ट में शहनाज के सामने एक ही सांस में तलाक-तलाक-तलाक  बोल दिया। इसके बाद कहा कि आज से तेरा-मेरा कोई रिश्ता नहीं रहा।
विज्ञापन


यह सुनकर शहनाज सन्न रह गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसने अपनी सास मुन्नी के पैर पकड़ लिए। बोली, मुझ पर इतना जुल्म न करो। इस पर मुन्नी ने शर्त रखी कि अगर वह फैमिली कोर्ट में किया केस वापस ले ले, तो उसका हलाला करा दिया जाएगा। शहनाज हलाला नहीं करना चाहती है। उसने मंगलवार को एसएसपी से इस मामले की शिकायत की। शहनाज का मायका मलपुरा के धनौली में है। खेरागढ़ के आढ़ती बबलू से उसका निकाह 20 अप्रैल 2013 को हुआ था। शहनाज ने बताया कि उसने फैमिली कोर्ट में शौहर बबलू, सास मुन्नी, ससुर लियाकत उर्फ पप्पू, जेठ शहजाद, ननद अफसाना उर्फ लालो के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में घरेलू हिंसा का केस कर रखा है।
विज्ञापन


इसमें सोमवार को तारीख थी। वह अपने भाई उस्मान और कुर्बान के साथ पहुंची थी। कोर्ट में पेशी के बाद उसका शौहर जैसे ही बाहर निकलने के लिए चला, वैसे ही उसने उससे कहा कि शहनाज सुनो, तलाक-तलाक-तलाक। इसके बाद रिश्ता तोड़ने की बात कहकर वह चला गया। शहनाज का कहना है कि वह शौहर समेत उसका उत्पीड़न करने वाले तमाम ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। अगर पुलिस ने नहीं सुनी तो सीएम से मिलने लखनऊ जाएगी। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, बबलू इस बारे में कुछ भी बात करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed