फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Parents had gone to a relative's house for Raksha Bandhan; young man's body found hanging from a noose at home.

Maharajganj News: रक्षाबंधन पर रिश्तेदार के घर गए थे माता-पिता, घर में फंदे से लटका युवक का शव

Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Parents had gone to a relative's house for Raksha Bandhan; young man's body found hanging from a noose at home.
करीब छह माह पूर्व किसी विवाद के कारण बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
विज्ञापन

घर के अंदर से लगातार फोन बजने की आवाज सुन बच्चों ने मचाया शोर
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के मधुवन नगर वार्ड में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटका मिला। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने ग्राइंडर मशीन से दूसरे दरवाजे का ताला काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगर के मधुवन नगर वार्ड निवासी शिवम जायसवाल अपने पिता हीरालाल और दूसरी मां शीला के साथ घर में रहते थे। किसी विवाद के कारण पत्नी तीनों बच्चों को लेकर करीब छह माह पूर्व मायके चली गई। शिवम कस्बे में ही स्थित एक कपड़े की दुकान पर नौकरी कर अपनी जीविका चलाते थे। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे माता-पिता रक्षाबंधन के अवसर पर कैंपियरगंज स्थित रिश्तेदार के घर चले गए। शिवम घर का मुख्य द्वार बंद कर अंदर मौजूद थे।
विज्ञापन

शाम करीब 4 बजे घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। घर के अंदर से लगातार फोन बजने की आवाज आने के दौरान जब बच्चों ने गेट के अंदर झांककर देखा तो फंदे से शव लटकता देख शोर मचाने लगे। आसपास के लोग भी मौके पर जुटे लेकिन दरवाजे पर बाहर से ताला और दूसरा गेट अंदर से बंद होने के कारण लोग घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह ग्राइंडर मशीन से दूसरे दरवाजे का ताला काटकर पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर प्रवेश किया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed