फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man from Gola died in an accident in Delhi while on his way to Lucknow to have Rakhis tied by his sisters.

Gorakhpur News: बहनों से राखी बंधवाने लखनऊ जा रहे गोला के युवक की दिल्ली में हादसे में मौत

Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A young man from Gola died in an accident in Delhi while on his way to Lucknow to have Rakhis tied by his sisters.
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रास्ते में रैपिडो बाइक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- शुक्रवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
- तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया
राजगढ़ (गोरखपुर)। रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने लखनऊ जा रहे गोला के स्वर्ण व्यवसायी और पूर्व सभासद अशोक वर्मा के बड़े बेटे इंजीनियर विजय वर्मा (30) की शुक्रवार सुबह दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के दौरान रैपिडो बाइक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बताया गया कि विजय किसी काम से दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह रैपिडो बाइक से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें वहां से ट्रेन पकड़कर लखनऊ जाना था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने विजय के मोबाइल से नंबर निकालकर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

विजय पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। बड़ी बहन रेखा, छोटी बहन डॉ. सुमन और छोटे भाई विशाल वर्मा लखनऊ में रहते हैं। एक बहन शालू का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। रक्षाबंधन पर बहनों के साथ त्योहार मनाने के लिए विजय लखनऊ जा रहे थे। दिल्ली से ट्रेन पकड़ने के लिए निकले विजय रास्ते में ही दुनिया से विदा हो गए। परिवार के लिए त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, उसी भाई की मौत की खबर ने उन्हें झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीटेक के बाद पिता के कारोबार में संभाल रहे थे हाथ
विजय ने बीटेक की पढ़ाई की थी। कोविड महामारी से पहले वह दिल्ली और लखनऊ में नौकरी करते थे। महामारी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पिता के स्वर्ण कारोबार में हाथ बंटाने लगे। गोला उपनगर के मुख्य चौक स्थित पारिवारिक दुकान के कारोबार की जिम्मेदारी भी संभालते थे। विजय का तीन वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी है। पिता की मौत की खबर के बाद पत्नी और दोनों बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

--
व्यापारियों में शोक की लहर
विजय की मौत की खबर से गोला के व्यापारियों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक राजेश त्रिपाठी, गिरधारीलाल स्वर्णकार, सभासद श्रवण वर्मा, शत्रुघ्न कसौधन समेत अनेक लोगों ने शोक जताया और परिजन को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed