{"_id":"6a91f3605dfaca7ea002af86","slug":"teenage-motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-car-another-critically-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184134-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा भी गंभीर
विज्ञापन
दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया
ग्राम गुरचिहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर बाइक सवारों के अचानक हाईवे पर आने से हुआ हादसा
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुरचिहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक कार गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग अचानक हाईवे पर आ गए और कार से टकरा गए। हादसे में कैथवलिया पाठक निवासी विकास (17) और अखिलेश घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मृतक के शव का पंचनामा करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।