{"_id":"5f72215e1320a83a4a38180a","slug":"dispute-in-tying-buffalo-gun-firing-one-dead-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, एक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबादः भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, एक की मौत, महिला घायल
Tue, 29 Sep 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:26 AM IST
सार
थाना जसराना के गांव पलिया कला में सोमवार की रात नौ बजे शिवराज सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र अपने घर के पास भैंस बांध रहा था। तभी
उसका बीएसएफ में तैनात पड़ोसी झब्बू सिंह से विवाद हो गया। विवाद के बाद गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
लोगों को समझातीं सीओ प्रीति सिंह दूसरे चित्र में मृतक का शव उठाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे गांव पलिया कलां में भैंस बांधने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। रास्ते से निकल रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है।
थाना जसराना के गांव पलिया कला में सोमवार की रात नौ बजे शिवराज सिंह का पुत्र पुष्पेंद्र अपने घर के पास भैंस बांध रहा था। तभी उसका बीएसएफ में तैनात पड़ोसी झब्बू सिंह से विवाद हो गया। विवाद के बाद गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट होने लगी।
मारपीट होते देख पुष्पेंद्र का चचेरा भाई बृजेश कुमार उर्फ लल्लू सिंह मौके पर आ गया। आरोप है कि इस दौरान झब्बू सिंह के साथ उसका पुत्र विक्रम एवं दामाद आतिश निवासी करेजुआ थाना फरिहा भी आ गए। झब्बू सिंह पक्ष की तरफ से लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग होते ही गांव में खलबली मच गई।

फायरिंग होने से बृजेश कुमार उर्फ लल्लू पुत्र थान सिंह (40) को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रास्ते से निकल रही महिला मीरा देवी पत्नी हरविलास गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जसराना के साथ, एका, फरिहा की भी फोर्स पहुंच गई।
मौके पर सीओ जसराना प्रीति सिंह पहुंचीं और लोगों से बात की। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध कर दिया। सीओ ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने रात 10.30 पर शव उठने दिया। सीओ प्रीति सिंह ने कहा आपस में हुए विवाद में एक कि मौत हुई है, कार्रवाई की जा रही है।