फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhamaka 1

15 मिनट तक छाया रहा धुआं, हिल गए मकान 

Sun, 19 Mar 2017 01:11 AM IST
15 मिनट तक छाया रहा धुआं, हिल गए मकान 
15 मिनट तक छाया रहा धुआं, हिल गए मकान  Updated Sun, 19 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
dhamaka 1
15 मिनट तक छाया रहा धुआं, हिल गए मकान  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा कैंट स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर शनिवार सुबह हुए दो धमाकों से सराय ख्वाजा मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। बम धमाकों की आशंका पर लोग घरों से बाहर भाग खड़े हुए। एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस के आने पर ही लोग धमाका होने वाले मकान के पास गए।
विज्ञापन

पहला धमाका कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के आउटर पर ट्रैक से चंद कदम की दूरी पर हुआ। ट्रैक के पास पड़े कूड़े को उठाने के लिए मोहनपुरा का दीपक और ट्रैक्टर ट्राली का चालक राहुल आया था। दीपक ने बताया कि राहुल चाय पीने चला गया। उसने ट्राली में कूड़ा भर लिया। उसने ट्रैक्टर को स्टार्ट किया था। तभी तेज धमाका हो गया। इससे चारों तरफ धुआं छा गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उसके कान सुन्न हो गए। वह भाग निकला। उसने बताया कि 15 मिनट तक सफेद धुआं छाया रहा। उस वक्त कुछ दूरी पर लोग भी खड़े थे। वह ट्रैक्टर के पास आने की हिम्मत नहीं कर सके। धमाके से उसकी ट्राली का टायर फट गया। पहिए में एक जगह पर छेद भी हुआ है। कुछ देर बाद वह ट्रैक्टर बंद करने पहुंचा। डर था कि कहीं ट्रैक्टर ट्रैक पर नहीं पहुंच जाए। इसके दस मिनट बाद ही तकरीबन 300 मीटर दूर सराय ख्वाजा के रसूलपुर में अशोक के मकान की पहली मंजिल पर पड़ी सीमेंटेड शेड पर धमाका हुआ। धमाके से शेड में बड़ा छेद हो गया। घटना के समय अशोक आंगन में सो रहा था, जबकि बेटी राधा अंदर के कमरे में सो रही थी। बेटा बल्देव और गोकुल जिम गए थे। पत्नी किचिन में काम कर रही थी। धमाके की आवाज सुन परिवार के लोग दहशत में आ गए। वह घर से बाहर निकलकर भाग गए। छत से धुआं उठता देखा। बम धमाके की आशंका से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर की ओर भाग गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। घरों में बर्तन गिर गए। 
विज्ञापन


वर्जन 
अशोक के घर में अचानक से धमाका हुआ था, जिससे चारों तरफ धुआं छा गया। वह घर से बाहर निकल आया। ऐसा लगा कि किसी ने बम फेंका है। 
मजीद, पड़ोसी 

वह दुकान खोल रहा था। धमाके की आवाज से लगा कि सिलेंडर फट गया, लेकिन धुआं होने से कुछ भी दिख नहीं रहा था। धमाके से अशोक के घर की शेड टूट गई। 
अब्दुल रफीक, पड़ोसी

मैं काफी डर गई थी। घर की दीवारें तक हिल गईं। बर्तन भी गिए। वह बच्चों को लेकर बाहर भाग गईं। बाद में पता चला कि अशोक के मकान में धमाका हुआ है। 
अनीशा, पड़ोसी 

मैं ऊपर के कमरे में काम कर रही थी। तभी धमाका सुना। इससे दहशत में आ गई। ऐसा लगा कि किसी ने घर में बम फेंककर विस्फोट किया है। 
अंसारा, क्षेत्रीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed