फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of two youngman

यमुना में डूबने से दो युवकाें की मौत

Thu, 09 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
death of two youngman
नुनिहाई स्थित नगला बालचंद निवासी बंटी उर्फ ध्रुवराज (22) पुत्र सौदान सिंह और सूरज उर्फ राजन (20) पुत्र झम्मनलाल चेन कारीगर थे। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे जौहरा बाग स्थित घाट पर यमुना किनारे पर गए थे। उनके साथ पड़ोसी जीतू भी था। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे सूरज और जीतू यमुना में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद ही सूरज पानी में डूबने लगा। यह देख जीतू ने शोर मचा दिया। वह बाहर आ गया। सूरज को बचाने के लिए बंटी नदी में कूद गया। वह भी डूब गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की। तीन बजे बंटी और साढ़े चार बजे सूरज को निकाला गया। परिवारीजन दोनों को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। एसओ का कहना है कि दोनों युवक नहाते समय यमुना में डूबे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
आए दिन हो रहीं घटनाएं
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यमुना में आए दिन डूबने की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घाटों के आसपास यमुना में गहरे गड्ढे होने के सतह का अंदाजा नहीं लग पाता। लोगों को रोकने के लिए पुलिस तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इनसेट
तालाब में नहाने गए दो बालक डूबे, एक की मौत
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव दिगरौता में बुधवार शाम साथियों के संग तालाब में नहाने गए दो बालक डूब गए। इससे एक मौत हो गई। गांव दिगरौता निवासी मानसिंह का पुत्र सनी (10) और उसका साथी राहुल (11) गांव के ही पास बने तालाब में नहाने गए थे। वहां दोनों डूबने लगे। यह देख ग्रामीणों ने राहुल को तो बचा लिया। जबकि सनी को नहीं बचाया जा सका। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed