{"_id":"26dbb95fbb8d6af075460c89e9762068","slug":"daka-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट बजरिया में सराफ की दुकान पर डाका पड़ने से बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाट बजरिया में सराफ की दुकान पर डाका पड़ने से बचा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना ब्रिज स्टेशन रोड के घाट बजरिया की बर्फखाने वाली गली में रविवार रात सात बजे सराफ सुनील अग्रवाल की दुकान पर डाका पड़ने से बच गया। दो बाइकों पर आए हथियारों से लैस छह बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाते हुए उनके बेटे स्वपनिल (23) के सिर पर तमंचे की बट मार दी। इसी दौरान चली गोली की आवाज सुनकर पड़ोस से आए लोग देखकर बदमाश भागने लगे। इनमें से एक पकड़ लिया गया। उसे बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उसने खुद को चंदपा (हाथरस) का राजू बताया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुनील अग्रवाल के मकान में नीचे की तरफ दुकान है। ऊपर की मंजिल में उनका परिवार रहता है। उनका सोने-चांदी का थोक का काराबोर है। छह बदमाशों से तीन दुकान के बाहर खड़े हो गए। तीन ने अंदर जाते ही चांदी दिखाने के लिए कहा। सुनील कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने उनके बेटे स्वनिपल के सिर पर तमंचे की बट मारी।
वह घायल हो गया, लेकिन इसी दौरान तमंचे की गोली चल पड़ी, जो दीवार में जाकर लगी। इसका शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्हें आता देख बदमाशों के हाथ पांव फूल गए और सभी भागने लगे। इनमें से एक पब्लिक के हत्थे चढ़ गया। उसे जी भरकर पीटा गया। उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने देर रात तक अपने साथियों के नाम नहीं बताए थे।
विज्ञापन
--। पूरी तैयारी से आए थे बदमाश
हिरासत में लिए गए राजू के पास एक तमंचा, चार कारतूस, दो बैग मिले है। बैग में नशे की दवाइयां, इंजेक्शन, स्प्रे, लाल मिर्च का पाउडर, रस्सी, पेचकस, आरी और एक डेबिट कार्ड मिले ैहै। इन्हें देखकर लग रहा है कि बदमाशों की तैयारी बड़ी वारदात की थी।
--। भाजपा नेता थाना पहुंचे
सराफ के घर बदमाश घुस जाने का पता चलने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान और बॉबी वर्मा के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई एत्माद्दौला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से फरार बदमाशों की तलाश करने के लिए कहा।