फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with student in name of selling bikes cheaply in agra

आगरा: ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर बाइक का विज्ञापन देकर छात्र से ठगे 1.10 लाख रुपये

Mon, 18 Jan 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with student in name of selling bikes cheaply in agra
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर साइबर अपराधियों ने आगरा के बिचपुरी के छात्र को 40 हजार रुपये में दो लाख की बाइक देने का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी का मोबाइल बंद होने पर छात्र को ठगी का पता चला। इस मामले में रेंज साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बिचपुरी क्षेत्र के जगदीशपुरा निवासी मोहित इंटरमीडिएट पास है। उसने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले ऑनलाइन शापिंग साइट पर एक बाइक का विज्ञापन देखा। इसकी कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये रखी थी। विज्ञापन में एक नंबर था। मोहित ने कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम मंजीत बताया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि वह मथुरा में रहता है। सेना में तैनात है। अब उसका ट्रांसफर पहाड़ी इलाके में हो गया है। अब इस बाइक की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए बाइक को बेचना चाहता है। मोहित ने बाइक की बोली 40 हजार रुपये लगाई, जबकि बाजार में बाइक की कीमत दो लाख रुपये थी। साइबर ठग तैयार हो गया। उसने कई बार में मोहित से 1.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हो चुकी हैं कई घटनाएं
साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शापिंग साइट की मदद से लोगों को ठगने का तरीका निकाला है। साइट पर सामान खरीदने का विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। शहर में कई वारदात हो चुकी हैं। 

10 महीने पहले अवधपुरी निवासी छात्र करन उपाध्याय के साथ भी इसी तरह ठगी हुई थी। उन्होंने भी बाइक का विज्ञापन देखा था। उन्हें बाइक 45 हजार रुपये में देने का आश्वासन देकर 85 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए गए। आज तक बदमाश नहीं पकड़ा गया है। 

दो साल पहले एक युवक ने मोबाइल का विज्ञापन दिया था। उसे कुछ युवकों ने बुलाया। विक्टोरिया पर बदमाश उसे गोली मारकर मोबाइल लूटकर ले गए थे। 

मेव गैंग ने की है वारदात 
 
रेंज साइबर थाना के एसआई चेतन भारद्वाज ने बताया कि मोहित के मामले की जांच में पता चला है कि युवक से बाइक के नाम पर ठगी भरतपुर के कामा में सक्रिय मेव गैंग ने की है। पुलिस को कई खातों की जानकारी मिली है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। भरतपुर, मथुरा और हरियाणा में सक्रिय मेव गैंग लगातार शॉपिंग साइट पर इसी तरह के विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। 

पहले सामान मंगाएं, फिर करें भुगतान 
रेंज साइबर सेल ने लोगों को सचेत किया है कि वह इस तरह के विज्ञापन पर आंख बंद करके भरोसा न करें। विज्ञापन दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद सामान को मंगाएं, इसके बाद ही भुगतान करना चाहिए। पहले से किसी को भुगतान नहीं करना चाहिए। इसी तरह अगर, किसी सामान का विज्ञापन दे रहे हैं तो किसी अंजान नंबर से कॉल आने पर तुरंत सामान देने नहीं जाएं। अपने साथ परिचितों को भी लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed