फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crime War In Hello Gang Two Groups Ig Give Instractions To Police

हेलो गैंग के दो गुटों में छिड़ी 'जंग', सोशल मीडिया से कर रहे बेनकाब, आईजी ने दिए जांच के आदेश

Tue, 17 Nov 2020 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Nov 2020 11:17 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर एक दूसरे का कर रहे बेनकाब
  • दो गुटों में छिड़ी है जंग
  • फोटो और टिप्पणी कर रहे
  • आईजी ने जांच के आदेश किए 

विज्ञापन
Crime War In Hello Gang Two Groups Ig Give Instractions To Police
पुलिस गिरफ्त में आए हैलो गैंग के सदस्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल के बीहड़ में सक्रिय हेलो गैंग के दो गुट एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर बेनकाब कर रहे हैं। फोटो अपलोड करके किसी को मास्टरमाइंड तो किसी को खाते उपलब्ध कराने वाला बताया जा रहा है। मुकदमों में पुलिस से सेटिंग के खेल को भी उजागर किया जा रहा है। आईजी ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश किए हैं। यह पता किया जा रहा है कि पोस्ट और फोटो डालने वाले कौन हैं? 
विज्ञापन


छह नवंबर को साइबर सेल की टीम ने खेलो इंडिया के नाम पर विज्ञापन देकर खिलाड़ियों से ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित तीन को बाह से गिरफ्तार किया था। इस गैंग के पकड़े जाने के बाद दो गुट सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। वह एक दूसरे को बेनकाब कर रहे हैं। इनका कुछ नेताओं से संपर्क भी है। उन नेताओं के साथ फोटो भी साझा किए हैं। यह पिनाहट के गांव पड़ुआपुरा के बताए गए हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में फेसबुक पर की गई पोस्ट में एक युवक को हेलो गैंग का सिम कार्ड और खाते मुहैया कराने वाला बताया है, जबकि दूसरे युवक को पिनाहट थाने में दर्ज गैंगस्टर के एक मुकदमे में वांछित बताया गया है। उसके साथी पूर्व में जेल जा चुके हैं। अपराध संख्या भी लिख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से सांठगांठ की बात भी लिखी है। वह एक युवक की फोटो वायरल की है। इसमें लिखा है कि वह खुद को सीए बताता है। दिल्ली में खूब प्रापर्टी है। कुछ और युवकों के फोटो शेयर किए है। उनके पास मोबाइल दिखाए हैं। 
आईजी ए सतीश गणेश ने मामले की जांच शुरू करा दी है। फेसबुक पर जिस मुकदमे का जिक्र किया है, उनकी जानकारी साइबर सेल कर रही है। कौन आरोपी फरार हैं? किनका नाम निकला है? यह पता किया जा रहा है। 


चंबल से सटे गांव में सक्रिय है हेलो गैंग 
बाह और पिनाहट क्षेत्र में हेलो गैंग के 50 से अधिक सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यहां पर दस से अधिक गैंग संचालित हैं। यह सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर ठगी करते हैं। लोगों से खाते में रकम जमा करा लेते हैं। कई युवा इसी काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed