फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

शाहपुर गूजर में दरोगा से अभद्रता, रिवाल्वर छीनी

Sat, 20 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime
चित्राहाट के शाहपुर गूजर गांव में गुरुवार शाम को प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार देरशाम को गांव में अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस की लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। एक दरोगा से अभद्रता करते हुए उनकी रिवाल्वर भी छीन ली। बाद में कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

बता दें कि पांच साल से चली आ रही प्रधानी के चुनाव की रंजिश में अब तक चित्राहाट के शाहपुर गूजर गांव के वीर किशोर पक्ष के अजयपाल, इंद्राज सिंह पक्ष की इंद्रवती, रामदत्त और रॉकी की हत्या हो चुकी है। रॉकी के परिवारीजनों ने बताया कि इंद्रवती की 21 मई 2014 को गोली मारकर हत्या की गई थी। तब रॉकी घायल हुआ था। 30 अक्टूबर को रामदत्त की हत्या हुई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। इसी के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। परिजन इस बात को लेकर भी गुस्से में दिखे कि पुलिस ने रॉकी को ही इंद्रवती के मामले में आरोपी बना दिया था। गुरुवार को रॉकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम को लेकर उनकी पुलिस से तकरार हो गई। परिवारीजनों की जिद पर शव को आगरा भेजा गया। रॉकी के बडे़ भाई सौरभ की तहरीर पर चित्राहाट पुलिस ने संतोष, अवनीश, उपेंद्र पुत्रगण किताब सिंह, टिंकू पुत्र संतोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार देरशाम रॉकी का शव गांव में पहुंचा। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी बीच कुछ लोेग पुलिस की लापरवाही पर भड़क गए। उन्होंने दरोगा हुकुम सिंह को पकड़ लिया। बताया गया है कि उनसे अभद्रता कर दी और रिवाल्वर भी छीन ली। बाद में फोर्स ने ग्रामीणों को खदेड़ा। घटना की जानकारी पर सीओ अखिलेश भदौरिया कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर ली है। एक युवक को हिरासत मेें लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed