फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conversion victim Ashish in kirawali, active intelligence

किरावली में है आशीष, खुफिया तंत्र सक्रिय

Tue, 16 Dec 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 16 Dec 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
Conversion victim Ashish in kirawali, active intelligence
धर्मांतरण पर मचे बवाल के बीच आशीष के धर्म बदलकर मौलाना सलमान बनने की जानकारी पर खुफिया तंत्र और हिंदूवादी सक्रिय हो गए हैं। इधर उसकी तलाश में मेरठ पहुंची पत्नी स्नेहलता ने फोन पर बात की तो आशीष की लोकेशन ट्रेस हो गई। वह किरावली क्षेत्र के गांव दौरैठा में है। उसने फोन पर बताया कि वह मुसीबत में है। इस पर परिवारीजन आगरा लौट आए और एसएसपी से मिले।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर सोमवार सुबह नौ बजे स्नेहलता ने आशीष को फोन किया। उसने बताया कि वह इस समय कहां है उसे नहीं पता? लेकिन वह मुसीबत में है। एक मिनट बात होने के बाद फोन कट गया। उसकी पत्नी और परिवारीजन मेरठ एसएसपी से मिले। उन्होंने आशीष का फोन सर्विलांस पर लगवाया तो लोकेशन किरावली (आगरा) तहसील के गांव दौरैठा में मिली। इसकी जानकारी होने पर सभी परिवारीजन आगरा लौट आए। यहां एसएसपी शलभ माथुर से मिले। एसएसपी ने आशीष का पता लगाने का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने बताया कि परिवारीजनों ने मुलाकात में कई बातें बताई हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने देर रात तक बैठक  कर इस मामले में चर्चा की। वहीं, आंवलखेड़ा में पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


रात भर किठौर में भटकते रहे

मेरठ। रविवार देर रात मेरठ में एसएसपी आवास पहुंचे आशीष परमार पुत्र सत्येंद्र सिंह के परिजनों ने बताया था कि आशीष की शादी करीब 12 वर्ष पहले एटा अवागढ़ निवासी स्नेहलता से हुई थी, लेकिन उसके कोई संतान नहीं हुई। आशीष 28 जून 2014 को अपना धर्म परिवर्तन कर मोहम्मद सलमान बन गया। जिसका नोटेरी शपथपत्र मेरठ कचहरी में ही सत्यापित हुआ। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उसने अपना घर छोड़ दिया। रुड़की की एक दवा कंपनी में काम करने वाले आशीष द्वारा किठौर की किसी महिला से शादी करने की बात सामने आने पर एसएसपी ने परिजनों को थाना किठौर भेज दिया था। सोमवार सुबह पुलिस आफिस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आशीष की स्नेहलता के मोबाइल फोन पर सुबह कॉल आई थी, जिसमें उसने खुद को आगरा के दौरैठा इलाके में होना बताया। एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि आगरा के एसएसपी से वार्ता कर परिजनों को वापस आगरा ही भेज दिया गया है। यदि आगे कोई मुकदमा होगा तो वह रुड़की में होगा, क्योंकि आशीष रुड़की से लापता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed