{"_id":"572903404f1c1bdf795ccea6","slug":"complaint-of-the-principal-to-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्या के खिलाफ डीआईजी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचार्या के खिलाफ डीआईजी से शिकायत
Wed, 04 May 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 04 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
Link Copied
माता भगवती देवी राजकीय महाविद्यालय आंवलखेड़ा के एसोसिएट प्रोफेसर डा. राजेश्वर उपाध्याय की पत्नी सुमन उपाध्याय ने डीआईजी अजय मोहन शर्मा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें प्राचार्या डा. शशि कपूर पर आरोप है कि उन्होंने झूठी शिकायत कर उनके पति को पुलिस से पकड़वा दिया। उन्हें आंवलखेड़ा चौकी पर अवैध हिरासत में रखा गया। उनका कहना है कि विद्यालय के लिए सात लाख रुपए की ग्रांट आई थी। इसमें पूरा कार्य कराए बगैर उनके पति से हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया था। वे इस काम के लिए गठित कमेटी के संयोजक हैं। आरोप है कि उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए तो प्राचार्या ने दबाव बनाया। वे नहीं माने तो 30 अप्रैल को परीक्षा के दौरान पुलिस को बुला लिया। डीआईजी ने इसकी जांच कराने की बात कही है। उधर, प्राचार्या डा. शशि कपूर का कहना है कि उपाध्याय उन्हें डेढ़ साल से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से सिर्फ इतना कहा था कि राजेश्वर को समझा दें। पुलिस आई तो उससे उनकी कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस उन्हें ले गई। प्राचार्य ने बताया कि बाद में उन्होंने ही पुलिस से कहकर उन्हें छुड़वाया। ग्रांट से जो काम हुए हैं, उनकेवाउचर ठेकेदार को दिए जाने हैं। इसलिए उनसे हस्ताक्षर के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।