फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   college owner omendra wanted

कॉलेज संचालक ओमेंद्र वांटेड घोषित

Sat, 20 Feb 2016 12:40 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Sat, 20 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
college owner omendra wanted
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के सात दिन बाद पुलिस ने मैनपुरी के कॉलेज संचालक ओमेंद्र यादव को वांटेड घोषित कर दिया है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है लेकिन अब कामयाबी मिलना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने शुरू में उसे हिरासत में नहीं लिया। इस ढिलाई का फायदा उठाकर वह निकल भागा। अब तो उसके करीबी रिश्तेदार भी घरों पर ताला लगाकर चले गए  हैं। 12 फरवरी की देर शाम 7:15 बजे की गई हत्या के बाद ओमेंद्र के मोबाइल फोन चालू थे। उसकी लोकेशन मौका ए वारदात की आई। पुलिस ने तब उसे नहीं पकड़ा गया। पिछले दो दिनों से उसके घर दबिश दी जा रही है। लेकिन वहां ताला लटका है। उसके रिश्तेदारों के घरों का भी यही सीन है। एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि  विश्वविद्यालय से उसके बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है। इन्हें सीज कराने के लिए कोर्ट से दरखास्त की जाएगी।
विज्ञापन

गांव का प्रधान है हत्यारोपी
 ओमेंद्र यादव दबंग किस्म का है, मैनपुरी के अंजनी गांव का प्रधान है।
 उसकी भाभी ममता मैनपुरी ब्लाक से प्रमुखी चुनाव लड़ी, तीन वोट से हार गईं।
 इसी चुनाव में ब्लॉक कार्यालय पर सीओ का सिर फोड़ दिया गया था।
सतेंद्र से पहले हत्या के दो मुकदमे दर्ज हैं उसके खिलाफ।
उसकी कई कॉलेजों में हिस्सेदारी है, दो कॉलेजों का संचालक  भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed